Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

शिष्या की देह मांगने वाला भौतिकी का गुरु गिरफ्तार

बड़े बड़े लोग देह देखकर डोल जाते हैं. देवताओं के भी डोलने के किस्से हैं. आदमी तो आदमी ही है. गुरुओं के नीयत डोलने की खबरें आती रहती है.  ताजी सूचना जयपुर से है. राजस्थान विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के दो असिस्टेंट प्रोफेसरों ने शोध कर रही अपनी शिष्या से पास कराने के लिए देह की मांग कर दी. शिष्या के मुखर विरोध और पुलिस में शिकायत से एक गुरु गिरफ्तार हो गए हैं जबकि दूसरे सज्जन भागे हुए हैं. इससे पहले राजस्थान के ही सीकर नर्सिंग सेंटर में एक लड़की को पास कराने के बदले देह मांगने की खबर आई थी. मध्य प्रदेश में भी लड़कियों को पास कराने के लिए संगठित तौर पर देह शोषण की घटना हुई जिसकी अभी जांच चल रही है.

बड़े बड़े लोग देह देखकर डोल जाते हैं. देवताओं के भी डोलने के किस्से हैं. आदमी तो आदमी ही है. गुरुओं के नीयत डोलने की खबरें आती रहती है.  ताजी सूचना जयपुर से है. राजस्थान विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के दो असिस्टेंट प्रोफेसरों ने शोध कर रही अपनी शिष्या से पास कराने के लिए देह की मांग कर दी. शिष्या के मुखर विरोध और पुलिस में शिकायत से एक गुरु गिरफ्तार हो गए हैं जबकि दूसरे सज्जन भागे हुए हैं. इससे पहले राजस्थान के ही सीकर नर्सिंग सेंटर में एक लड़की को पास कराने के बदले देह मांगने की खबर आई थी. मध्य प्रदेश में भी लड़कियों को पास कराने के लिए संगठित तौर पर देह शोषण की घटना हुई जिसकी अभी जांच चल रही है. राजस्थान यूनिवर्सिटी वाले मामले में फीजिक्स डिपार्टमेंट के दोनों असिस्टेंट प्रोफेसरों का नाम है ऋषि कुमार सिंघल और एस.एन. डोलिया. सिंघल गिरफ्तार हैं. डोलिया फरार हैं. छात्रा ने इस मामले की दो बार लिखित शिकायत विवि प्रशासन से की. पर उसकी सुनवाई नहीं हुई. उलटे प्रोफेसरों को बता दिया गया कि उनकी शिकायत की गई है. बाद में छात्रा ने सोमवार की शाम पुलिस अफसरों से मिलकर शिकायत की. मंगलवार को पुलिस ने सिंघल से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सिंघल को आईपीसी के सेक्शन 376/511 और सेक्शन 354 के तहत गिरफ्तार किया गया. एस.एन. डोलिया की भूमिका की भी जांच हो रही है.

शोध छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि वह गाइड ऋषि कुमार सिंघल और को-गाइड एस.एन. डोलिया के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रही है. इस साल फरवरी में जब वह लैब में गई, तो सिंघल अकेले थे. उन्होंने पेपर पब्लिश होने पर मिठाई खिलाने को कहा. सिंघल ने छात्रा का हाथ पकड़ जबरदस्ती करनी चाही. विरोध करने पर सिंघल बोले कि पीएचडी के लिए तो यह सब करना पड़ता है. छात्रा के चिल्लाने पर सिंघल ने उसे छोड़ दिया. छात्रा का आरोप है कि सिंघल ने उसे बदनाम करने के लिए उसके चेहरे के साथ पोर्न फोटो बनाकर साइट पर डाल दी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...