Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

पीएम के मीडिया एडवाइजर के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

सेंटर में कुंडली मारकर बैठे कांग्रेसियों के राज में चोर उचक्कों और घपलेबाजों की बन आई है. कभी कोई घपलेबाज कलमाडी और राजा के रूप में पकड़ा जाता है तो कई चोर बिना नाम पहचान बताए कांग्रेसियों का ही माल साफ कर ले जाते हैं. ताजी खबर ये है कि अपने कथित भोले भाले इन्नोसेंट प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर हरीश खरे के घर चोरी हो गई है.

सिविल लाइंस स्थित पीएम के मीडिया सलाहकार हरीश खरे के घर से चोर उनकी वीआईपी फोर्ड फिस्टा कार तो ले ही गए, साथ में लैपटाप, मोबाइल आदि भी ले गए. यह घटना कल रात की है. पुलिस को चोरी का मामला दर्ज करना ही था क्योंकि प्रकरण हाईप्रोफाइल है. पुलिस वाले चोर को पकड़ने में जोरशोर से जुटे हैं. यही नहीं, क्राइम ब्रांच वाले भी चोर खोज रहे हैं. सिविल लाइंस के शामनाथ मार्ग पर आवासीय परिसर में मकान नंबर 32/5 में हरीश खरे सपरिवार रहते हैं. चोरी तब हुई जब वे और उनका परिवार खा-पीकर सो गया था. मतलब साफ है, देर रात चोरों ने चुपके से हाथ साफ किया. हरीश खरे को चोरी के बारे में पता तब चला जब वह वाक के लिए निकले पर कार नहीं दिखी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...