Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

गौतम गंभीर इंग्‍लैंड दौरे के लिए फिट

नई दिल्ली : चोट के बावजूद आईपीएल खेलने को तरजीह देने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर कंधे की चोट से उबर गए हैं. वेस्‍टइंडीज दौरे से दूर रहने वाले गौतम अब इंग्‍लैंड दौरे के चयन के लिए उपलब्‍ध रहेंगे. गौतम ने आज अपने फिट होने का ऐलान किया. उन्‍होंने यह भी कहा कि वे इंग्‍लैंड में सीम और स्विंग का सामना करने के लिए एक नई रणनीति तैयार की है. आईपीएल में इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी गंभीर कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्‍तान थे.

आईपीएल के दौरान की गौतम को कंधे में चोट लग गई थी, बावजूद इसके वो अपने फ्रेंचा‍इजी के लिए खेलने को वरीयता दी थी. जिसके चलते वे टीम इंडिया के साथ वेस्‍टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाए थे. महेंद्र सिंह धोनी की जगह गौतम गंभीर को ही वेस्‍टइंडीज दौरे पर टी-20 और एकदिवसीय टीम का कप्‍तान घोषित किया गया था. बाद में चोट के चलते वेस्‍टइंडीज दौरे से गंभीर के हटने के बाद सुरेश रैना को भारतीय टीम की कमान सौंप दी गई थी.  

गौतम ने बताया कि बैंगलुरू से लौटने से पहले मैंने एस श्रीसंत जैसे गेंदबाजों का सामना‍ किया और मेरे कंधें में किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई. अब एक दो दिन में नियमित अभ्‍यास शुरू कर दूंगा. गंभीर के मुताबिक इंग्‍लैंड में हालात के मुताबिक ढालने के लिए बल्‍लेबाजों को मानसिक रूप से खुद को तैयार करना होगा. उन्‍होंने यह भी कहा कि इंग्‍लैंड की स्विंग और सीम की स्थिति को देखते हुए कुछ शॉट लगाने से बचना चाहिए. मैं इंग्‍लैंड की चुनौती का सामना करने के लिए अपने खेल पर मेहनत कर रहा हूं.

टेस्‍ट और वनडे मैचों में भारत के नियमित खिलाड़ी गंभीर ने कहा कि कोई भी दौरा खुद को दिमागी रूप से ढालने से शुरू होता है. किसी भी बल्‍लेबाज को इंग्‍लैंड की परिस्थितियों में गेंद को जल्‍द भांपना और देर से खेलना होता है. पिछले कुछ समय से मैं ऑन द राइज खेलने की अपनी आदत पर रोक लगा रखी है. 38 टेस्‍ट और 114 वनडे खेल चुके गंभीर ने कहा कि शीर्ष स्‍तर पर टिके रहने के लिए सबको अपने खेल को चुस्‍त और दुरूस्‍त करना होता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...