सत्ताधारी माओवादी पार्टी से अलग हुए गुट के दबाव में काठमांडू के सिनेमा घरों में हिन्दी फिल्मो का प्रदर्शन बंद कर दिया गया. प्रमुख सिनेमा घर जय नेपाल, काठमांडू माल, सिटी सेन्टर, में जमकर तोड़फोड़ की गई. लगभग 20 लाख रुपये की नुकसान की आशंका है. माओवादियो ने पूरे देश में बालीवड़ फिल्म न चलने की चेतावनी दी थी. इस पर कुछ फिल्में चलाई जा रही थी, हिन्दी फिल्म नेपाल के खिलाफ घृणा फैला रही हैं, यही नारा लगाते हुए माओवादी सिनेमा घरों के अन्दर घुस गये और तोड़फोड़ प्रारम्भ कर दिया.
माओवादियों के डर से पूरे नेपाल में हिन्दी फिल्मों का प्रदर्शन रोक दिया गया है. यहां तकरीबन 40 सिनेमा हालों में हिन्दी फिल्में प्रदर्शित की जा रही थी. ऐसा सत्तारुढ़ माओवादी पार्टी से अलग हुए मोहन वैद्य गुट की धमकी के चलते किया गया. वहीं दूसरी तरफ खबर है, नेपाल के तराई के जिले राजविराज, सरलाई विराट, नगर चितवन, नवल परासी, कपील वस्तु में तराई जनता ने वैध गुट का विरोध किया है और कहा है भारत से हमारा रोटी बेटी का संबन्ध है. इन लोगों ने मोहन वैध का खुलकर विरोध करना प्रारम्भ कर दिया है. इस संबंध में नेपाल फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन के प्रमुख राजकुमार राई ने बताया की सारे हिन्दी फिल्मों को बन्द करा दिया गया है. काठमांडू में स्थित भारतीय दूतावास ने तोड़फोड़ की रिकार्डिंग प्रारम्भ कर दिया है.
महराजगंज से ज्ञानेद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट. संपर्क- 09621583583


