Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

चैनल ना बदलने से गुस्साए भाई ने की आत्महत्या

भोपाल : कार्टून चैनल देखने के लिए दो भाइयों में हुए विवाद में बड़े भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी की है. पुलिस के मुताबिक भेल में कार्यरत शेट्टी राव बरखेड़ा पठानी स्थित भेल के क्वार्टर्स में रहते हैं.

भोपाल : कार्टून चैनल देखने के लिए दो भाइयों में हुए विवाद में बड़े भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी की है. पुलिस के मुताबिक भेल में कार्यरत शेट्टी राव बरखेड़ा पठानी स्थित भेल के क्वार्टर्स में रहते हैं.

 

शनिवार रात को शेट्टी अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे, उस वक्त उनका बेटा (13) पांडी और (8 ) बेटा घर पर थे, छोटा बेटा कार्टून चैनल देख रहा था, जिस पर पांडी ने विरोध करते हुए कहा कि उसे दूसरा चैनल देखना है. लेकिन छोटा भाई माना नहीं, इससे गुस्से में आए पांडी ने अलमारी का कांच तोड़ दी. इसके बाद वह अंदर के कमरे में गया जाकर फांसी लगा ली.

कुछ देर बात छोटे भाई ने देखा कि पांडी फंदे पर झूल रहा है, वैसे ही उसने घर के बाहर निकलकर चिल्लाना शुरू कर दिया कि भाइया झूल रहा है, उसे बचा लो. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और पांडी को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. पांडी के चाचा अम्लाल ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

इस घटना के बाद पांडी का छोटा भाई गुमसुम सा हो गया है, उसका रो-रोकर बुरा हाल है, वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहा है, उसकी घबराहट को देखकर पुलिस ने उसके विस्तार से बयान नहीं लिए हैं, इस घटना के बाद से पांडी के मां और पिता का भी बुरा हाल है, दोनों के आंसू नहीं थम रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...