Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

तेज आवाज के साथ फटी धरती, निकला धुंआ, गांववाले दशहत में

मुंगेर : क्‍या अब धरती का विनाश होने वाला है, ऐसा ही कुछ सोचकर बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्‍याण टोला के लोग दहल गए. ग्रामीणों में फटती धरती देखकर अफरातफरी मच गई. कल्‍याण टोला के पास एनएच80 से सटे खेतों में अचानक तेज आवाज के साथ धरती का सीना फटने लगा. ग्रामीण कुछ समझ पाते धरती फटते हुए आधा किलोमीटर तक चली गई. ग्रामीण अभी धरती के फटने की घटना से भौचक्‍क थे कि उसमें से धुंआ निकलने लगा.

इस घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं. बारह घंटे के भीतर दो बार उनके सामने धरती फट चुकी है. हालांकि इसके भीतर से निकलने वाला गैस नुमा धुंआ बंद हो चुका है पर ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं. एक ग्रामीण ने बताया कि बाहर घंटे के भीतर दो बार धरती फट चुकी है. तीसरी बार किसी अनहोनी की कल्‍पना करके ग्रामीण बुरी तरह डरे हुए हैं. जमीन से निकलने वाले धुंआ ने उन्‍हें और भयभीत कर दिया है. 

इस संदर्भ में किसान शिव कुमार मंडल ने कहा कि सुबह अपना खेत देखने पहुंचा तो धरती फटी दिखी. लगभग डेढ़ फीट चौड़ाई में काफी दूर तक धरती फटी थी. आगे जाकर देखा तो वो अपने फटती जा रही थी और उसमें से सफेद धुंआ निकल रहा था. धरती फटने की खबर लगने के बाद हजारों लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई. सभी ने इस घटना को देखा. कई लोगों ने अपने अपने खेतों में धरती फटने की जानकारी दी. गांव के किसनदेव के घर में धरती फटने से उनके आंगन की दीवार गिर गई, जिसमें दबकर उनकी चार बकरियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से गांव के लोग दहशत में हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...