Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

यूपी की सीएम मायावती से अन्‍ना हजारे की टीम ने समय मांगा

लखनऊ : जंतर मंतर पर 4 अप्रैल को अनशन के दौरान अपने मंच से नेताओं को भगाने वाले अन्‍ना और उनकी टीम को केंद्र सरकार के रवैये से पाला पड़ने के बाद राजनेताओं की जरुरत और औकात पता चल गई है. इसी क्रम में अन्‍ना और उनके टीम के लोग लोकपाल विधेयक को पास कराने तथा पीएम और सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश को इसके कटघरे में रखने के मामले में समर्थन पाने के लिए राजनेताओं से मिल रहे हैं तथा तमाम पार्टियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं. इस क्रम में अन्‍ना एवं उनकी टीम से उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती से मिलने का समय मांगा है.

लालकृष्‍ण आडवाणी, अजित सिंह, प्रकाश कारात, नीतीश कुमार  समेत कई नेताओं से मिलकर अपना पक्ष रख चुकी अन्‍ना टीम के आज सोनिया गांधी से मिलने के आसार हैं. इसके पहले अन्‍ना हजारे ने शनिवार को यूपी की मुख्‍यमंत्री मायावती से भी मुलाकात के टाइम मांगा है. हालांकि मुख्‍यमंत्री मायावती ने अभी तक इस संदर्भ में कोई आश्‍वासन नहीं दिया है. पर माना जा रहा है कि आज शाम तक वे इस पर निर्णय ले सकती हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...