: 2 माह से गुमशुदा पुत्र के लिये न्याय मांगने आयी थी : सैफई (इटावा) : सैफई हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने आये फरियादियों से एक दरोगा ने जमकर अभद्रता की. दरोगा ने दोनों पैरो से विकलांग नेत्रपाल को भी नहीं बख्शा. उसे घसीटते हुये काफी दुर ले जाकर छोड़ा और लात घूसे भी चला दिये. इस दरोगा की हरकत को जब एक मीडियाकर्मी ने अपने कैमरे मे कैद किया तो दरोगा ने उस मीडिया कर्मी का कैमरा छीन लिया.
मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम पता चलने पर कुछ फरियादी मिलने की उम्मीद लेकर पहुंचे थे. इनमें एक मैनपुरी जिले का विकलांग नेत्रपाल पुत्र शिवराम सिंह निवासी बैरागपुर अपने इलाज के लिये मदद मांगने आया था. इसे हवाई पट्टी गेट पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा योगेन्द्र पाल शर्मा घसीटते हुये काफी दूर ले जाकर पटक दिया. दूसरा फरियादी विधवा सरोज देवी निवासी आकलावाद हसनपुर थाना मटसैना जिला फिरोजावाद थीं, जिनका युवा पुत्र पुष्पेन्द्र 2 माह से गायव है और फिरोजावाद की पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है. इसकी गुहार लगाने मुख्यमंत्री से अपने पुत्र प्रवेन्द्र कुमार के साथ आयी थी लेकिन दरोगा द्वारा उक्त महिला को भी अभद्रता करके गाली देकर भगा दिया गया. उसके पुत्र ने अपनी मां से दरोगा को अपशब्द कहने से रोका तो दरोगा योगेन्द्र पाल शर्मा द्वारा उसको भी दो चार थप्पड जड़ दिये. महिला का आरोप था कि उक्त दरोगा नशे में है. इस दरोगा द्वारा इटावा मैनपुरी कन्नौज से आये दर्जनों फरियादियो को धक्के देकर भगाया गया.
सैफई से सुघर सिंह की रिपोर्ट.


