Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

अपने जिंदा होने का गुहार लगाता फिर रहा है राष्‍ट्रपति पद का पूर्व उम्‍मीदवार

मुंबई : फिल्म कलाकार नाना पाटेकर के पूर्व रसोइया व राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले उत्तरप्रदेश के निवासी एक युवक ने केंद्र व राज्य सरकार को अपने आप को जिन्दा होने का प्रमाण देने के लिए गले में “मै जिन्दा हुं” का सूचना पत्रक गले में लगाकर तहसील में घूम रहा है. जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला स्थित छतैनी ग्राम निवासी संतोष कुमार साही नामक युवक मुंबई में फिल्म कलाकार नाना पाटेकर के यहाँ भोजन  बनाता था. इसके पश्चात २०१२  में राष्ट्रपति पद के लिये अपना नामांकन भी भरा था. इस के साथ ही संतोष ने दिल्ली में कई सारे आंदोलन किए थे. जिसके दौरान वह गिरफ्तार हो कर जेल चला गया.

संतोष को मीणा कुमारी नामक छोटी जाति की लड़की से शादी  करने के कारण गांव से निष्‍काषित भी किया गया था. जिसका लाभ उसके चचेरे भाई ने उठाते हुये मुंबई में हुये बम विस्फोट में मौत होने की खबर फैला कर प्रशासनिक विभागों में फर्जी  मृत्यु  प्रमाण पत्र दे कर उसकी जमीन हथिया लिया. इतना ही नहीं उन सभी जमीन को बेच वह नालासोपारा में भवन निर्माता बन गया है. अब संतोष अपने आप को जिन्दा बताने के लिये गले में एक सूचना फलक लगाकर गली गली चौराहे चौराहों पर घूम रहा है. जहां उसकी लोग मजाक व हंसी उड़ा रहे हैं. वहीं युवा विकास आघाडी अध्यक्ष  सिध्दार्थ ठाकुर द्वारा मदद किये जाने का आश्वासन दिए जाने से उसने राहत की सास ली है. संतोष कुमार ने कलर्स चैनल में चल रहे बिग बॉस कार्यक्रम जाने की इच्छा जाहिर की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...