Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

कृष्‍णा के बाद अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, सुबोधकांत, महादेव खंडेला ने भी दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली: रविवार को केंद्र सरकार के कैबिनेट में होने वाले बदलाव की हलचलों के बीच चार और मंत्रियों ने भी अपने इस्‍तीफे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेज दिया. जिन मंत्रियों ने इस्‍तीफा दिया है उसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी, सामाजिक न्‍याया एव अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक और पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री महादेव खंडेला शामिल हैं. इसके पहले विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा ने भी अपना इस्‍तीफा दिया था. इससे पहले आज इस्‍तीफा देने वाले मंत्री प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे. 

नई दिल्‍ली: रविवार को केंद्र सरकार के कैबिनेट में होने वाले बदलाव की हलचलों के बीच चार और मंत्रियों ने भी अपने इस्‍तीफे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेज दिया. जिन मंत्रियों ने इस्‍तीफा दिया है उसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी, सामाजिक न्‍याया एव अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक और पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री महादेव खंडेला शामिल हैं. इसके पहले विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा ने भी अपना इस्‍तीफा दिया था. इससे पहले आज इस्‍तीफा देने वाले मंत्री प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे. 

 

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि वो इस्तीफा देने के लिए प्रधानमंत्री से इजाजत लेने आई थीं. मुकुल वासनिक ने कहा कि उन्‍होंने तो शुक्रवार को ही इस्‍तीफा दे दिया था. हालांकि उन्‍होंने प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत का ब्‍योरा देने से इनकार कर दिया. उधर, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि शहरी विकास मंत्री कमलनाथ को संसदीय कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलेगा. अभी संसदीय कार्य मंत्रालय पवन बंसल के पास है. साथ ही कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. मंत्रिमंडल में जिन लोगों को शामिल किए जाने की संभावना है, उनमें अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने चिरंजीवी का नाम भी शामिल है, जिनके 18 विधायकों ने उनकी पार्टी पीआरपी के विलय के बाद आंध्र प्रदेश में कांग्रेस सरकार को स्थिरता दी.

 

विदेश मंत्रालय में उत्तराधिकारियों के रूप में कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा और कमनाथ के नाम शामिल हैं. सचिन पायलट, मिलिंद देवड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे युवा मंत्रियों को पदोन्नत किए जाने की संभावना है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले यह अंतिम फेरबदल हो सकता है. इस बीच खबर है कि कांग्रेस सांसद कोटला सूर्यप्रकाश रेड्डी, बलराम नाइक, अबु हसम खान चौधरी और एनसीपी कोटे के तारिक अनवर मंत्री बनेंगे. सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बीच आज एक बार फिर इस मामले पर बातचीत हो सकती है. बैठक में इस बात पर चर्चा हो सकती है कि हरीश रावत, श्रीकांत जेना और ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद बढ़ाकर उन्हें किस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाए. कैबिनेट फेरबदल में सचिन पायलट और मिलिंद देवड़ा का दर्जा बढ़ाए जाने की भी खबर है.

 

सलमान खुर्शीद के बारे में खबर आ रही है कि वे कानून मंत्री बने रह सकते हैं, लेकिन उनसे अल्पसंखंयक मंत्रालय का प्रभार वापस लेकर के रहमान खान को दिया जा सकता है. दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे कपिल सिब्बल से शिक्षा मंत्रालय लेकर वीरप्पा मोईली या किसी और को सौंपने की बात भी सामने आ रही है. फेरबदल में जिन नामों के कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा है उसमें पश्चिम बंगाल के मालदा दक्षिण से सांसद अबु हसम खान चौधरी, आंध्र प्रदेश के महबूबाबाद से सांसद पी बलराम नाइक और आंध्र प्रदेश के ही कुरनूल से सांसद कोटला सूर्यप्रकाश रेड्डी को मंत्री बनाए जाने की खबर भी है. एनसीपी नेता तारिक अनवर को भी मंत्री बनाने की जानकारी दी गई है. इसके अलावा राजस्थान से धीरज साहू और झारखंड से प्रदीप बालमूचु को भी मंत्री बनाया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...