Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

सुल्‍तानपुर में पत्रकारों ने लगाया चिकित्‍सा एवं पेयजल शिविर

सुलतानपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एवं भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान मे दुर्गापूजा महोत्सव के विसर्जन शोभायात्रा के दर्शनार्थियो के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा एवं पेयजल शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों मेलार्थियो का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें दवायें उपलब्ध करायी गईं तथा हजारों लोगों ने पेयजल की सेवा प्राप्त की। बस स्टेशन स्थित आजाद पार्क के बगल आयोजित शिविर का उद्घाटन फीता काट कर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केवी सिंह ने करते हुए कहा कि इस विशाल दुर्गापूजा में पत्रकारों की ओर सेवा शिविर लगाना अत्यन्त सराहनीय कार्य है जबकि इस मेले में मीडिया की अत्यधिक व्यस्तता है। पत्रकारिता एक सेवा का कार्य है किन्तु अपने मूल कार्य के साथ साथ कुछ अच्छा करना अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है जिसे करके पत्रकार समाज से अपनी जुडी सेवा कार्य की मूल भावना को उजागर कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विजय विद्रोही, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, भारतीय ग्रामीण पत्रकार महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार मिश्र ने सीएमओ का माल्यापर्ण कर स्वागत किया

दुर्गापूजा विसर्जन के दूसरे दिन मंगलवार को शहर में दिनभर मेला रहा और मां दुर्गा की झांकियां अपने अन्तिम पड़ाव पर थी, इस दौरान चिकित्सा व पेयजल की जरुरत दर्शनार्थियों एवं पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को अधिक थी। ऐसे में पत्रकारों का चिकित्सा शिविर लगा तो लोग रातभर की थकान व उससे उत्पन्‍न तमाम विकारों की दवा लेने शिविर में पहुंचे। शिविर मे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. राहुल मिश्र, डॉ. आदित्य दूबे, डॉ. राम जी गुप्ता, डॉ. अजय सिंह आदि ने मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर दवायें उपलब्ध करायी। चिकित्सकों का सहयोग जय कुमार पाण्डेय व मनोज बरनवाल, रवि पाण्डेय ने किया। कार्यकम में भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के संरक्षक अशोक कुमार, पत्रकार सतीश तिवारी, एसएस वर्मा, इम्तियाज अहमद रिजवी, नरेन्द्र द्विवेदी, मनोज मिश्र, केके तिवारी, राजेश सिंह राजू, राकेश शर्मा, विनय सिंह, विष्णु कुमार, ओम प्रकाश मिश्र, अरसी, संजय श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, सुरेश मौर्य, कृष्ण कुमार मिश्र, करुणा शंकर तिवारी, राम नरायन चौरसिया, मंगल आदि मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...