Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

एंबुलेंस खड़ी ट्रक से भिड़ी, छह लोगों की मौत

यूपी के कानपुर में एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. ये लोग एक बीमार महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस से लेकर कानपुर जा रहे थे. रास्‍ते में एक खड़ी ट्रक में एंबुलेंस ने पीछे से टक्‍कर मार दी. पांच व्‍यक्तियों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्‍यक्ति ने अस्‍पताल में जाकर दम तोड़ा. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. मृतकों पांच लोग एक ही परिवार के हैं तथा फतेहपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार फतेहपुर से एक बीमार महिला को एंबुलेंस में लेकर उसके परिजन कानपुर आ रहे थे. वे लोग आज सुबह कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि एंबुलेंस ने एक खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्‍कर मार दिया. टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसमें एंबुलेंस का चालक भी शामिल था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्‍कत के बाद सभी को अस्‍पताल पहुंचाया जहां डाक्‍टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई. टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला भाग पूरी तरह ट्रक के अंदर समा गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...