
बाराबंकी। जिले के रामनगर में एक नाबालिग गरीब लड़की को पहले अपने जाल में फंसाया फिर करता रहा बलात्कार। जब दिल्ली की लड़की ने लड़ाई का हौसला दिलाया तो इस नाबालिग लड़की ने जब विरोध किया तो बांके से प्राथमिक विद्यालय ग्राम बिन्दौरा में काटकर मार डाला। परिजनों को सूचना दी तो पुलिस ने रात भर टाल दिया। सुबह हत्यारे की शिनाख्त पर लाश बरामद की। जानकारी के अनुसार महादेवा क्षेत्र के रामनगर में एक जालिम ने अपने जुल्म की इंतेहा खत्म कर दी। जहां देश एक लड़की के बलात्कार को अभी भूल भी न पाया था और उसकी मौत के गम में आंसू बहा रहा था। उसी शाम एक हैवान ने ग्राम बिन्दौरा परसपुर निवासी कल्लू की 15 वर्षीय पुत्री रीना (दोनों काल्पनिक नाम) से प्रवेश पुत्र गनेश प्रसाद रावत उम्र 22 वर्ष कई दिनों से अपनी बातों से बरगलाकर उसके साथ हैवानियत का खेल खेलकर उसके साथ बलात्कार करता रहा।
दिल्ली में हुए गैंगरेप को लेकर जब देश जागा तो यह मासूम का भी जमीर जागा। उसने प्रवेश के क्रियाकलापों का विरोध किया और अपने घर वालों को इस बात का एहसास कराया। घर वालों ने लड़की को अकेले जाने पर रोक लगा दी। शनिवार की सुबह रीना अपनी छोटी बहन के साथ जब शौच के लिए गयी थी तभी प्रवेश मौके पर पहुंचा और उस मासूम को गांव के बाहर खेतों की ओर खींच ले गया। इस बात की जानकारी साथ गयी छोटी बहन ने रोते हुए आकर घर वालों को दी। परिजनों ने आनन फानन में परिजन आस पास के खेतों व बागों में रीना की तलाश में लग गये। परन्तु काफी प्रयासों के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। थक हारकर परिजनों ने इसकी सूचना रामनगर थाने पर दी। जहां पर संवेदनहीन पुलिस ने पूछताछ के नाम पर परिजनों को कई घंटे थाने पर बैठाये रखा। दोपहर में पुलिस ने प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया परन्तु देर रात तक उससे किसी तरह की पूछताछ नहीं की। परन्तु गांव वालों के थाने पर पहुंचने से पुलिस में हड़कम्प मच गया। और उसने देर रात से ही गिरफ्तार युवक से पूछताछ करनी शुरू की। आखिरकार प्रवेश टूट गया और उसने सुबह हत्या की बात कुबूल कर ली।

उसने बताया कि रीना ने उसे पकड़वाने की धमकी दी थी इसलिए उसने उसकी हत्या करके उसके शव को प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में छिपा दिया। इस बात का खुलासा होते ही रामनगर पुलिस के हाथ पैर फूल गये। आनन फानन में क्षेत्राधिकारी के साथ रामनगर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को मृतका के गले में धारदार हथियार का निशान व पैर में चोट का निशान मिला। उसके गले को भी टुपट्टे से कसकर बांधा गया था। मासूम रीना का शव देखकर पुलिस ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। जिस पर पुलिस कप्तान सैयद वसीम अहमद ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। खबर लिखे जाने तक एसपी के साथ पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी। पुलिस हत्यारे के बयान को ही बता रही है। उसका कहना है कि इस नाबालिग बालिका के साथ हत्यारे का प्रेम प्रसंग चल रहा था हत्यारे कई बार शारीरिक संबंध बनाना भी स्वीकारा है।
बाराबंकी से रिजवान मुस्तफा की रिपोर्ट.


