Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

जो जेल रुपराम ने बनाई थी, उसका पहला कैदी भी रुपराम ही बना

Rajen Todariya : टिहरी के राजा की भी कई दिलचस्प कहानियां है। यह उस समय की बात है जब सुदर्शन शाह के समय में टिहरी की जेल का निर्माण हो रहा था। इस जेल बनाने का ठेका रुपराम को दिया गया था। रुपराम ने अच्छी जेल बिल्डिंग का निर्माण किया। इस जेल के निर्माण के बाद जो सामान बचा था उससे रुपराम ने अपना बंगला बनवा लिया। जब राजा ने जेल देखी तो वह रुपराम द्वारा किए गए बेहतर काम से बेहद खुश हुआ और उसने रुपराम की खूब तारीफ की। राजा के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर रुपराम के उत्साह का ठिकाना नहीं रहा।

इसी उत्साह में उसने राजा से कहा कि महाराज आपने जेल तो देख ली अब थोड़ा समय मेरी झोपड़ी देखने के लिए निकाल लें। राजा भी खुशी-खुशी रुपराम के नवनिर्मित घर को देखने चल पड़ा। राजा ने रुपराम का घर देखा,सारा सामान जेल का ही लगा था। जेल की सामग्री देखकर राजा का माथा ठनक गया। उसने कड़क कर पूछा कि रुपराम यह सामान कहां से आया? रुपराम ने कहा कि हुजूर जो सामान जेल बनने के बाद बचा था उससे मैने अपना यह घर बना दिया। अब राजा ने रुपराम को गिरफ्तार कर जेल डालने का हुक्म दे दिया। इस प्रकार जो जेल रुपराम ने बनाई थी उसका पहला कैदी भी रुपराम ही बना। जेल बनाने वाले द्वारा ही जेल की कोठरी के उद्घाटन की यह अपने आप में पहली घटना है। टिहरी जेल तो रही नहीं पर रुपराम की कहानी आज भी चल रही है।

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार राजेन टोडरिया के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...