Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पहले अश्‍लील एमएमएस बनाया, फिर करने लगे ब्‍लैकमेल

बैतूल : दो महीने वह युवती दहशत में जी रही थी. ब्‍लैकमेलरों के डर से उसका जीना मुहाल हो गया था. आखिरकार हार कर उसने सारी बात अपने घर वालों को बताई. मामला पुलिस के पास पहुंचा और अश्‍लील एसएमएस बनाकर युवती को ब्‍लैकमेल करने वाले नौ आरोपियों में से चार सलाखों के पीछे पहुंच गए, अन्‍य पांच की तलाश पुलिस कर रही है. यह मामला बैतूल के सोनाघाटी इलाके का है. जहां इस युवती का मायका है.

बैतूल : दो महीने वह युवती दहशत में जी रही थी. ब्‍लैकमेलरों के डर से उसका जीना मुहाल हो गया था. आखिरकार हार कर उसने सारी बात अपने घर वालों को बताई. मामला पुलिस के पास पहुंचा और अश्‍लील एसएमएस बनाकर युवती को ब्‍लैकमेल करने वाले नौ आरोपियों में से चार सलाखों के पीछे पहुंच गए, अन्‍य पांच की तलाश पुलिस कर रही है. यह मामला बैतूल के सोनाघाटी इलाके का है. जहां इस युवती का मायका है.
बैतूल के सोनाघाटी क्षेत्र की रहने वाली इस युवती की शादी महाराष्‍ट्र में हुई थी.  इसी साल मई माह में यह युवती अपने मायके आई हुई थी. पुलिस ने बताया कि 10 मई को यह युवती अपने एक रिश्‍तेदार के साथ बैतूल के पास स्थित सोनाघाटी घूमने गई थी. वहां पर आठ-नौ युवकों ने लड़की और उसके रिश्‍तेदार के साथ मारपीट की. उसके बाद दोनों को फारेस्‍ट नर्सरी के पास ले गए. वहां दोनों को डरा धमकाकर मोबाइल से अश्‍लील एमएमएस तैयार किया. इसके बाद वे लड़की को लगातार धमकी देने लगे कि अगर उसने बीस हजार रुपये नहीं दिए तो उसके एमएमएस सार्वजनिक कर दिए जाएंगे.

लगातार दो महीने तक लड़की को ब्‍लैकमेलिंग की जाती रही. अंत में आजिज आकर लड़की यह बात अपने परिजनों को बता दी. परिवार वालों ने बैतूल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई. बैतूल कोतवाली की महिला विभाग प्रभारी सब इंस्‍पेक्‍टर अर्चना जाट ने बताया कि पीडि़त युवती से लिए बयान के आधार पर एमएमएस बनाने वाले एक आरोपी देवेंद्र बाघमारे का नाम सामने आया. इससे पूछताछ के बाद अन्‍य आरोपियों के नाम भी सामने आ गए. जिसमें से चार देवेंद्र बाघमारे, मनोज सरले, परवेज अहमद और मुश्‍ताक अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्‍य पांच आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस का मानना है कि इन सभी ने कुछ अन्‍य युवतियों के अश्‍लील एमएमएस भी बनाकर उन्‍हें ब्‍लैकमेल किया होगा, परन्‍तु पीडि़त पक्ष के सामने न आने से मामलों का पता नहीं चल पाया होगा. पुलिस सभी मुद्दों को ध्‍यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी सच्‍चाई सामने लाई जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...