Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

दिल्ली में आटो चालकों की मनमानी के खिलाफ हेल्प लाइन शुरू, दर्ज कराइए कंप्लेन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार 70 से 80 प्रतिशत कम हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चार सालों के भीतर अपने चुनावी वादों को पूरा करने की कोशिश करेगी। राजधानी में हजारों की संख्या में ऑटोरिक्शा चालकों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने एक हेल्पलाइन नंबर (011-4240 0400) शुरू की, जहां लोग ऑटोचालकों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यात्री ऑटोरिक्शा चालकों से नाराज हैं, क्योंकि ये लोग आमतौर पर यात्रियों को ले जाने से इंकार कर देते हैं, मीटर नहीं चलाते और यात्रियों से दुर्व्यवहार करते हैं। केजरीवाल ने ऑटोचालकों के लिए रियायतों की भी घोषणा की। गौरतलब है कि ऑटोचालकों को केजरीवाल के प्रबल समर्थकों में से एक माना जाता है। उन्होंने कहा कि अब वर्दी नहीं पहनने पर ऑटोचालकों पर कार्रवाई का अधिकार दिल्ली यातायात पुलिस को नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के पास होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि घर जाते समय ऑटोरिक्शा चालक अपने गंतव्य स्थल का बोर्ड लगा सकते हैं, ताकि उन्हें अन्य स्थानों पर जाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सके। केजरीवाल ने कहा कि अब चालकों को अपने ड्राइविंग लाइसेंस को नवीनीकृत कराते समय हर बार कक्षा आठवीं के स्कूल प्रमाणपत्र को पेश नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “आप सभी को ईमानदार होना चाहिए और दिल्ली के लोगों की सेवा करनी चाहिए। हम आप सबका ध्यान रखेंगे।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...