Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पांच पुलिसवालों ने थाने में दो नाबालिगों से गैंग रेप किया

झांसी : यूपी में ऐसी कौन सी हवा चल रही है कि अब कानून के रखवाले ही कानून की धज्जियां उड़ाने पर अमादा हो चुके हैं. अभी लखीमपुर के निघासन थाने में सोनम के साथ बलात्‍कार और हत्‍या का मामला ठण्‍डा भी नहीं पड़ा था कि झांसी के मऊरानीपुर थाने में दो युवती से पांच सिपाहियों द्वारा बलात्‍कार किए जाने की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है. पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी घटना की पुष्टि करते हुए जांच की बात कह रहे हैं. पर सवाल है कि आखिर क्‍या हो गया है यूपी के कानून व्‍यवस्‍था और इसके रखवालों को. बलात्‍कार की शिकार दोनों नाबालिक युवतियां भी पुलिसकर्मियों की पुत्री हैं.

दो लड़कियां अपने दो लड़के दोस्‍तों के साथ कहीं घूमने जा रही थीं. दोनों ट्रेन पकड़ने के लिए झांसी स्‍टेशन पहुंची. तभी वहां मौजूद कुछ पुलिस वालों ने चारो को रोक लिया और जबदस्‍ती बिना कारण बताए मऊरानीपुर थाने ले आए. दोनों लड़कों को पुलिसवालों ने लॉकअप में बंद कर दिया. इसके बाद दोनों नाबालिग युवतियों से पांच पुलिसवालों ने बलात्‍कार किया. इसके बाद सभी को डरा धमकाकर छोड़ दिया गया.  किसी को बताने पर उन्‍हें बड़े और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई.

बताया जा रहा है कि इसमें एक लड़की की मां हेड कांस्‍टेबल हैं और एटा में तैनात हैं, दूसरी भी एक पुलिसवाले की बेटी है. इसके बाद महिला हेड कांस्‍टेबल की 13 साल की लड़की ने दोनों के साथ बलात्‍कार किए जाने की बात अपनी मां से बताई. जिसके बाद दोनों के परिवार वालों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई. पांचों पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. डीआईजी ने इस मामले में जांच बैठा दी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...