Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

सलमान ख़ान ने दुबई जाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी

वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद जमानत पर चल रहे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बंबई उच्च न्यायालय से उन्हें इस माह के अंत में एक शो के लिए दुबई जाने के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया। सलमान को छह मई को एक सत्र अदालत ने गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया था और पांच साल की जेल की सजा सुनायी थी।

उच्च न्यायालय ने आठ मई को उन्हें जमानत दी और मामले की सुनवाई तक उनकी सजा को निलंबित कर दिया था। अदालत ने यह भी कहा था कि अभिनेता जब भी देश से बाहर जायेगा तो इसके लिए उसे पहले अदालत की अनुमति लेनी पड़ेगी। सलमान ने बुधवार को अपनी याचिका दायर कर कहा कि वह 29 मई को एक शो के लिए दुबई जाना चाहते हैं। उच्च न्यायालय की पीठ द्वारा अगले हफ्ते उस पर सुनवाई की संभावना है। ज्ञात हो कि दिल्ली के पत्रकार यशवंत सिंह ने सलमान खान को जमानत दिए जाने के खिलाफ एक जनहित याचिका उच्चतम न्यायालय में दायर की है जिस पर जुलाई महीने में सुनवाई होने की संभावना है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...