Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

लालू बोले- हम लोग मांझी को भी जनता परिवार में ले आएंगे

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हराने के लिए सभी गैर-बीजेपी पार्टियों को एक साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी जनता परिवार गठबंधन या विलय में साथ लाने का प्रयास करेंगे।

पटना से दिल्ली रवाना होने के पहले लालू ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली में उनकी मुलाकात समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से होने वाली है, जिसमें जनता परिवार के विलय को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा, “गठबंधन और विलय की बात चल रही है, जिसमें मांझी को भी शामिल किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए बड़ा गठबंधन तैयार करने का प्रयास चल रहा है। उल्लेखनीय है कि मांझी ने पहले कहा था कि जिस गठबंधन में नीतीश कुमार शामिल होंगे, उसमें उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा शामिल नहीं होगी। जनता परिवार के विलय पर बात करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गुरुवार को दिल्ली जाने वाले हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...