Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

राहुल गांधी की राह में मिला रिवाल्वरधारी, एसपीजी ने दबोचा

: यूपी पुलिस ने कहा- युवक की मंशा बुरी न थी : गांधी खानदान के चिराग राहुल गांधी की जान पर खतरा बढ़ गया है. उनकी पदयात्रा के दौरान एक ऐसा आदमी पकड़ा गया जिसके पास पिस्टल है. तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था से घिरे राहुल के पास इस आदमी का पहुंच जाना सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है. घटना अलीगढ़ की है. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानि एसपीजी के लोगों ने पिस्टलधारी युवक को काफिले के बीच से दबोच लिया.

: यूपी पुलिस ने कहा- युवक की मंशा बुरी न थी : गांधी खानदान के चिराग राहुल गांधी की जान पर खतरा बढ़ गया है. उनकी पदयात्रा के दौरान एक ऐसा आदमी पकड़ा गया जिसके पास पिस्टल है. तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था से घिरे राहुल के पास इस आदमी का पहुंच जाना सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है. घटना अलीगढ़ की है. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानि एसपीजी के लोगों ने पिस्टलधारी युवक को काफिले के बीच से दबोच लिया. गिरफ्तार युवक का नाम बालकृष्ण है जो करीब 25-26 साल का है. पुलिस इस युवक से पूछताछ कर रही है. सही कहा जाए तो एसपीजी ने शक के आधार पर युवक को पकड़ा क्योंकि वह दूर खड़ा होकर तमाशा देख रहा था. उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी तो एसपीजी वालों ने उसे पकड़कर उसकी फौरन तलाशी ली. तब उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर मिली. युवक अलीगढ़ के उदयपुर गांव का निवासी है. अलीगढ़ के एसएसपी सत्येंद्र वीर भले ही कह रहे हों कि पकड़े गए युवक की मंशा बुरी नहीं थी पर सवाल ये है कि अगर बुरी मंशा वाला कोई आदमी काफिले में घुस जाए तो उसे कैसे रोका जा सकेगा. राजीव गांधी के साथ जो कुछ हुआ उसे पूरी दुनिया जानती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...