दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सत्ता के 100 दिन पूरे होने पर ओपेन कैबिनेट का आयोजन किया है. सेंट्रल पार्क में सोमवार शाम 6 बजे सभा शुरू होगी. सरकार ने आम लोगों को भी इसमें हिस्सा लेने का न्योता दिया है.लोग पर्ची में सवाल लिखकर कैबिनेट तक पहुंचा सकेंगे. कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में कैबिनेट बैठक के मद्देनजर 7 LED स्क्रीन लगी होंगी. जबकि 3 स्क्रीन पार्क के अंदर लगाए जाएंगी.सरकार इस मीटिंग में दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का मुद्दा उठाएगी,उप राज्यपाल पद के अधिकारों को लेकर जारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना पर चर्चा होगी.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल सरकार MHA के नोटिफिकेशन के खिलाफ रिजॉल्यूशन भी पास कर सकती है,इस मौके पर केजरीवाल कैबिनेट के सभी मंत्री पिछले 100 में अपने विभाग के कामकाज पर रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे.दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कंग्रेस पर निशाना साधते हुए वादों से मुकरने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री हर्षवर्धन ने कई बार दिल्ली को पूर्ण राज्य का मुद्दा उठाने की बात कही. पीएम मोदी ने भी कहा कि उनकी पार्टी मेनिफेस्टो में यह मुद्दा है. लेकिन अब जब इस मुद्दे को उठाया जा रहा है तो वो दादागीरी दिखा रहे हैं.गौरतलब है कि मंगलवार को पार्टी ने विधानसभा का इमरजेंसी सेशन भी बुलाया है. सिसोदिया ने कहा, ‘ अगर असेंबली इस बात पर राजी हो जाती है कि हमें केंद्र की अधिसूचना के खिलाफ कोर्ट की ओर रुख करना चाहिए, तो हम जरूर जाएंगे.


