Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पाकिस्तान में ही है दाऊद इब्राहिम, फोन काल्स से चला पता

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का हाल ही में दिया गया बयान कि ‘सरकार दाऊद इब्राहिम को वापस लाएगी’ भले ही अवास्तविक लगता हो, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि भारत का मोस्ट वांटेड पाकिस्तान में आईएसआई के संरक्षण में रह रहा है.चार महीने पहले सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से आने वाले दाऊद इब्राहिम की तीन फोन कॉल्स को पकड़ा था. दाऊद ने ये कॉल पाकिस्तान से अपने गुर्गे जावेद को दुबई में की थी. इन कॉल्स के पकड़े जाने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि गैंगस्टर का ठिकाना पड़ोसी देश है. इसके साथ ही पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित का झूठ भी पकड़ा गया कि दाऊद पाकिस्तान में नहीं है.
सूत्रों के मुताबिक जावेद दुबई और भारत में दाऊद का बिजनेस संभालता है. जावेद को तीन बार फोन करने से पहले दाऊद पाकिस्तान से अपने एक दूसरे गुर्गे तारिक के साथ भी रोजाना बात करता था. सूत्रों ने कहा, ‘जावेद दाऊद का बिजनेस संभालता है, इसमें रियल एस्टेट, नारकोटिक्स, हवाला, सट्टेबाजी और फिक्सिंग शामिल है.’दूसरी ओर तारिक के बारे में बहुत ज्यादा उपलब्ध नहीं है. एक समय दाऊद के राइट हैंड रहे तारिक परवीन को उत्तर प्रदेश एटीएस ने इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार था. सूत्रों के मुताबिक इन तीनों फोन कॉल्स में दाऊद को सिर्फ बिजनेस के बारे में बात करते सुना गया.दाऊद से जुड़ी इन तीनों फोन कॉल्स के पकड़े जाने का समय बेहद महत्वपूर्ण है, जब मोदी सरकार ने दाऊद इब्राहिम के बिजनेस इंटररेस्ट के खिलाफ कानून
 प्रवर्तन एजेंसियों, इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ को आक्रामक रुख अपनाने के लिए कहा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...