Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

केजरीवाल में राजनीतिक समझदारी नहींः योगेंद्र यादव

केजरीवाल में संयम और राजनीतिक समझदारी नहीं: योगेंद्र यादव
अहमदाबादःआम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर केंद्र के साथ टकराने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास राजनीतिक कुशाग्रता नहीं है। प्रोफेसर आनंद कुमार के साथ यादव ने दिन भर चलने वाले ‘स्वराज संवाद’ से पहले मीडिया को संबोधित किया।आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच जारी टकराव पर टिप्पणी करते हुए यादव ने कहा कि केजरीवाल और उनकी सरकार को संयम और कुशलता से हालात से निबटना चाहिए। आप से हटाए गए यादव दिल्ली को पूर्ण राज्य देने के मुद्दे पर केजरीवाल के साथ खड़े हुए और कहा, ‘प्राथमिक रूप से दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग वैध है।

उन्होंने कहा, ‘पूर्ण राज्य का दर्जा पाने और मौजूदा राजनीतिक संकट हल करने के लिए आप सरकार को हालात से सावधानी से निबटना चाहिए। उन्हें संयम के साथ हालात को समझने की जरूरत है।’ यादव ने कहा, ‘राजनीतिक विवेक, कानूनी तैयारी और संयम के बजाय हम केंद्र के साथ टकराव, कीचड़ उछालने और दफ्तरों में ताले जड़ना देख रहे हैं।’उन्होंने कहा कि अगर ये गतिविधियां जारी रहीं तो इसमें शक है कि दिल्ली के लोग कभी पूर्ण राज्य का दर्जा, दूर भविष्य में भी पा सकेंगे। इस अवसर पर यादव ने चुनावीवादों से मुकरने और योजनाओं पर धीमी रफ्तार अपनाने के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘हम सुस्त रफ्तार में कोई नुकसान नहीं देखते। आप बिना ज्यादा सोचे विचारे तेज फैसले ले कर सुर्खियां बटोर सकते हैं। यह सरकार जबर्दस्त जनादेश से सत्ता में आई है और उसे थोड़ा और समय दिया जाना चाहिए।’ इस बीच यादव और कुमार ने आने वाले हफ्तों में देश भर में किसान रैलियां आयोजित करने की घोषणा की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...