Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

सचिवालय में सिक्योरिटी गार्ड से जूते के फीते बंधवाते कैमरे में कैद हुए मंत्री जी

पश्चिम बंगाल के योजना मंत्री रछपाल सिंह सोमवार को उस समय विवादों में घिर गए, जब सचिवालय में एक सुरक्षाकर्मी केउनके जूते के फीते बांधे जाने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया. रछपाल तारकेश्वर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं. इस वीडियो के जारी होने के बाद से उनकी इस हरकत पर विवाद शुरू हो गया है.वीडियो में सचिवालय में मूर्तिकार और चित्रकार रामकिंकर बैज के जन्मदिन के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद एक सुरक्षाकर्मी मंत्री रछपाल सिंह के जूते के फीते बांधते दिख रहा है. सीपीएम नेता और कोलकाता के पूर्व महापौर विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा, ’21वीं सदी में इस तरह की चीजें खयालों में भी नहीं आतीं. यह तृणमूल कांग्रेस और उनके नेताओं के राजनीतिक दिवालिएपन को दिखाता है.’
सामाजिक कार्यकर्ता मिरातुन नाहर और थिएटर से जुड़े कौशिक सेन ने भी इस घटना की निंदा की. सेन ने कहा, ‘मंत्रियों और प्रभावी लोगों के आसपास रहने वाले लोग जब तक चापलूसी बंद नहीं करेंगे, ऐसी घटनाएं होती रहेंगी.’ पूर्व पुलिस अधिकारी समीर गांगुली हालांकि इस घटना से चकित नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘चापलूसी तो इस विभाग का हिस्सा है.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...