Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

रालोद काशी में फूंकेगी यूपी विस चुनावों का बिगुल

: 29 जुलाई को होगा दो दिनी चिंतन शिविर : किसानों समेत कई मसलों पर होगी सरकार की घेराबंदी : लखनउ : अब राष्ट्रीय लोकदल ने भी यूपी में होने वाले चुनावों के लिए अपनी कमर कसने जा रही है। देश की धार्मिक राजधानी काशी में इस अभियान का बिगुल 29 जुलाई को फूंका जाएगा। यहां होने वाले प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय चिंतन शिविर में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पार्टी ने तय किया है कि आसन्न चुनावों में पार्टी प्रदेश सरकार पर पुरजोर हमला बोलेगी, साथ ही सामाजिक मसलों पर भी आम जनता के बीच अपनी पैठ बनाने की कवायद करेगी।

: 29 जुलाई को होगा दो दिनी चिंतन शिविर : किसानों समेत कई मसलों पर होगी सरकार की घेराबंदी : लखनउ : अब राष्ट्रीय लोकदल ने भी यूपी में होने वाले चुनावों के लिए अपनी कमर कसने जा रही है। देश की धार्मिक राजधानी काशी में इस अभियान का बिगुल 29 जुलाई को फूंका जाएगा। यहां होने वाले प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय चिंतन शिविर में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पार्टी ने तय किया है कि आसन्न चुनावों में पार्टी प्रदेश सरकार पर पुरजोर हमला बोलेगी, साथ ही सामाजिक मसलों पर भी आम जनता के बीच अपनी पैठ बनाने की कवायद करेगी।

शिविर के पहले प्रदेश भर में चौपालों, गांवों और शहरों में सभाओें और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। यह फैसला आज यहां सम्पन्न पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक में पार्टी के कई बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि शिविर में किसानों, अति दलितों, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों के उत्थान हेतु नीति बनाने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, शासन व्यवस्था, बेरोजगारी व प्रदेश का पुनर्गठन आदि विषयों पर नीति बनाने के लिए चर्चा व रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्रेटर नोएडा में किसानों की 156 हेक्टेयर जमीन बिल्डरों को देने के फैसले को गलत ठहराने और किसानों को जमीन वापस देने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा गया कि प्रदेश में किसानो की भूमि जहां कहीं भी जबरिया अधिग्रहित की गयी है उसे सरकार तत्काल वापस करे।

बैठक में संगठन को चुस्त-दुरूस्त बनाने हेतु ग्राम स्तर पर चौपाल, विचार गोष्ठियां और सभाओं कायोजन करने का निर्णय लिया गया तथा पश्चिमी उप्र के सभी जनपदों में तथा पूर्वी व मध्य उप्र व बुन्देलखण्ड में भी रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह की सभाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में 9 जुलाई को महोबा, 11 जुलाई को आगरा, 13 जुलाई को फतेहपुर, 17 जुलाई को मोदीनगर गाजियाबाद, 19 जुलाई को उरई, जालौन, 22 जुलाई को देवरिया, 23 जुलाई को मेरठ तथा 24 जुलाई को बदायूं में चौधरी अजित सिंह की जनसभाएं को आयोजित करने का निर्णय किया गया।

बैठक में पारित एक अन्य प्रस्ताव में केन्द्र सरकार द्वारा डीजल, कैरोसिन, रसोई गैस के दामों मे की गयी बढ़ोत्तरी, महगाई बढ़ाने वाला कदम बताते हुए जनहित में इसे तत्काल वापस लेने की मांग की गयी। बैठक में प्रदेश में खाद की कमी बताते हुए प्रदेश सरकार से सभी किसानो को खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी को रोकने की मांग की गयी। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव आरपी शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर दलवीर सिंह, प्रदेश महासचिव अनिल दुबे, राजेन्द्र सिंह चिकारा, प्रो. यज्ञदत्त शुक्ल, डा. हरी सिंह भिल्लो, फिरेराम प्रजापति, रामबाबू शास्त्री, चन्द्रपाल कुशवाहा, प्रदेश सचिव नवाब सिंह छोकर, मंजीत सिंह, जीशान मलिक, रामजनक यादव केदारनाथ सचान, त्रिवेणी मिश्र, सदस्य जगदीश गिरि, सच्चिदान्नद गुप्ता, एहसान सिद्दीकी, विधायक सतेन्द्र सिंह सोलंकी, पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष मुंशीराम पाल, पूर्वी उप्र के अध्यक्ष शिवाजी राय मध्य उप्र के अध्यक्ष राकेश सिंह ‘मुन्ना’ मौजूद अली, तेजवीर सिंह, चन्द्रबली यादव, श्रीमती गिरजा देवी यादव आदि प्रमुख थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...