Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

राहुल गांधी का धमाका- ”मोदी की क्लास लेने गए थे मनमोहन”

राहुल गांधी ने आज यह कहकर धमाका कर दिया कि कल मनमोहन सिंह असल में नरेंद्र मोदी की क्लास लेने गए थे. ये क्लास देश की अर्थव्यवस्था ठीक से चलाने से संबंधित थी. मनमोहन की क्लास के छात्र मोदी ने पूरे एक घंटे तक लेक्चर सुना. राहुल का यह ताजा बयान चर्चा का विषय बन गया है. राहुल ने यह बयान दिल्ली में एनएसयूआइ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रुख जारी रखते हुए कहा कि कल नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह से एक घंटे अर्थव्यवस्था चलाने की पढाई की. मनमोहन ने मोदी को बताया कि देश की अर्थनीति गर्त में जा रही है. इसी के बाद पीएम मोदी ने मनमोहन से अर्थ की शिक्षा ली ताकि देश अच्छे से चलाया जा सके.

उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने घंटे भर तक मुलाकात की थी. इसकी जानकारी नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट करके दी थी. लेकिन उनके ट्वीट में यह नहीं बताया गया था किस मुद्दे पर दोनों की बैठक थी. पर आज राहुल गांधी के बयान से भाजपा खेमे में हलचल है. राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था पर एक घंटे के सेशन के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को बुलाया था. अपने संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तरह तरह से हमले किए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...