Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रदेश

बलिया के अस्पताल में नाबालिग मरीज लड़की से दो वार्ड ब्वाय ने किया गैंगरेप

बलिया : जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने आई नाबालिग लड़की से अस्पताल के दो वार्ड ब्वाय ने गैंगरेप किया. पीड़िता ने पुलिस में लिखित तहरीर दी है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

बलिया : जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने आई नाबालिग लड़की से अस्पताल के दो वार्ड ब्वाय ने गैंगरेप किया. पीड़िता ने पुलिस में लिखित तहरीर दी है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

जिले के तिखमपुर इलाके में एक निजी अस्पताल है. इसका नाम है शारदा चिकित्सालय. यहां एक लड़की तीन दिन से इलाज कराने के लिए भर्ती थी. इसके मां पिता एक रोज किसी काम से अस्पताल से बाहर गए तो एक वार्ड ब्वाय की नीयत खराब हो गई. वह मरीज लड़की को किसी बहाने से छत पर ले गया और बलात्कार किया. तभी दूसरा वार्ड ब्वाय भी आ गया. लड़की दोनों की दरिंदगी झेलते हुए चिल्लाती रही लेकिन सूनसान छत होने की वजह से उसकी आवाज कोई सुन न पाया. बाद में लड़की ने अपने मां-पिता को पूरा वाकया बताया.

मां-पिता अपनी बेटी को लेकर कोतवाली गए. वहां अस्पताल के दोनों वार्ड ब्वाय के खिलाफ लिखित तहरीर दी. पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया और मुकदमा लिखकर दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया. लड़की नाबालिग है इसलिए आरोपियों पर पास्को एक्ट भी लगाया गया है. जिले के एस.एस.पी. राजू बाबू सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ धारा 376 व पास्को के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है और  दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए वार्ड ब्वाय के नाम सर्वोत्तम चौबे और शिवम पाण्डेय है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...