Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

जेडे के हत्यारे सात शूटरों और एक सटोरिए पर मकोका लगा

मुंबई से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार जेडे की हत्या के आरोपियों पर महाराष्ट्र पुलिस ने मकोका लगा दिया है. महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून उर्फ मकोका को लगाकर पुलिस पत्रकारों को यह संदेश देना चाहती है कि वह मीडिया पर हमला करने वाले को किसी भी तरह बख्शना नहीं चाहती. इस बात की जानकारी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम हिमांशु राय ने दी.

उन्होंने बताया कि जेडे की हत्या में आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं और इन पर मकोका लगाया गया है. मकोका उन्हीं अपराधियों पर लगाया जाता है जिन पर न्यूनतम दो मुकदमें हों और वे संगठित अपराध से ताल्लुक रखते हों. जेडे हत्याकांड में गिरफ्तार सात शूटरों और एक सटोरिए पर पहले से ही तीन से ज्यादा केस चल रहे हैं. गिरफ्तार सटोरिए का नाम विनोद असरानी है. शूटरों का नाम सतीश कालिया, अरुण डाके, सचिन गायकवाड़, अनिल वाघरे, नीलेश शिंदे, मंगनेश अगावने, अभिजीत शिंदे है. जेडे की इन लोगों ने हत्या 11 जून को पवई में उस समय की थी जब वे अपने घर में प्रवेश कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि जेडे को छोटा राजन के इशारे पर मारा गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...