Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

नीतीश और लालू के बीच तकरार

जनता परिवार का विलय टल गया है. जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने रविवार को कहा था कि फिलहाल विलय नहीं हो रहा है और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन होगा. इसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल और जदयू के गठबंधन के भविष्य को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं.

जनता परिवार का विलय टल गया है. जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने रविवार को कहा था कि फिलहाल विलय नहीं हो रहा है और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन होगा. इसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल और जदयू के गठबंधन के भविष्य को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं.

इन दोनों दलों के प्रमुख नेताओं के सोमवार के दिए गए बयानों से इन चर्चाओं को और हवा मिली. बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार कुछ दिन पहले हुई एक प्रेस-कांफ्रेंस में गठबंधन के सवालों को टाल गए थे. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पटना में ही मीडिया से बातचीत में कहा, नीतीश पटे तो ठीक, नहीं तो भी ठीक. जदयू की बिहार इकाई के प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव के मुताबिक दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है.

राजद के राष्ट्रीय महासचिव राम देव भंडारी का कहना है, गठबंधन लालू और नीतीश दोनों चाहते हैं. लेकिन कुछ विचारणीय बिंदु हैं. दोनों नेता एक साथ बैठेंगे तो ये मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे. राम देव के मुताबिक सीटों का तालमेल और गठबंधन के नेता का सवाल अभी विचारणीय है. सीटों के तालमेल की पेंचीदगियों के बारे में शाद कहते हैं,  राजद लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन के आधार पर सीटों की मांग कर रहा है जबकि पहले फॉर्मूला निकाला गया था कि दोनों दल बराबर-बराबर सीटों पर लड़ेंगे. जदयू नीतीश को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर चुनाव लड़ना चाहता है. अब राजद को इस पर आपत्ति है. राजद को लगता है कि नीतीश को आगे कर चुनाव लड़ने से उसका आधार वोट प्रभावित होगा.

विलय टलने के बाद ये दो मुद्दे गठबंधन को आकार लेने से रोक रहे हैं. लेकिन दोनों दलों ने फिलहाल ऐसे कोई संकेत भी नहीं दिए है कि वे गठबंधन नहीं करेंगे. गठबंधन की घोषणा के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. नीतीश कुमार हाल के दिनों में ये दोहा बार-बार दोहराते रहे हैं. ‘धीरे धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होए’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...