दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी’ को एक इंटरव्यू दिया है. इसमें उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने मोदी को ललाकरते हुए कहा कि वे उन्हें राहुल गांधी न समझें. वहीं उप राज्यपाल नजीब जंग के बारे में कहा कि वे हम लोगों से नहीं मिलते लेकिन अमित शाह का चौकीदार भी उन्हें बुला दे तो रेंगते हुए जाएंगे. उप राज्यपाल नजीब जंग पर केजरीवाल ने जंग पर केंद्र और बीजेपी के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने कहा कि उप राज्यपाल की तरफ से उन्हें हर दो-तीन घंटे में ‘प्रेम पत्र’ मिलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल हमें कंट्रोल करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे. केजरीवाल ने सवाल करते हुए कहा, ‘क्या उप राज्यपाल और गृह मंत्री हमारे हेडमास्टर हैं? क्या हम बच्चे हैं?’
‘एनडीटीवी’ को इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा, ‘नजीब जंग के पास हमारे मंत्रियों से मिलने का समय नहीं है। लेकिन अगर अमित शाह का चौकीदार भी उप राज्यपाल को बुला दे, तो वह रेंगते हुए जाएंगे.’ केजरीवाल ने नजीब जंग पर जहां यह बेहद तंज भरी टिप्पणी की, वहीं उन्होंने जंग के साथ अपने संबंधों को बेहद सौहार्दपूर्ण भी करार दिया. उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल के साथ उनकी कोई निजी लड़ाई नहीं है. हम जब भी मिलते हैं, एक-दूसरे को गले लगाते हैं.
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उन्हें राहुल गांधी समझने की भूल न करें. केजरीवाल ने कहा, ‘पीएम मोदी को इसका अहसास होना चाहिए कि मैं राहुल गांधी नहीं हूं.’ उन्होंने केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने हमें और देश के लोगों ने मोदी को वोट दिया है, इसलिए हमें दिल्ली चलाने दीजिए और मोदी को देश पर ध्यान देना चाहिए.
केजरीवाल का पूरा इंटरव्यू देखने-सुनने और इस इंटरव्यू की समीक्षा पढ़ने के लिए इस शीर्षक पर क्लिक करें…
अरविन्द केजरीवाल से बरखा दत्त का ये इंटरव्यू देखने सुनने लायक है


