Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मोदी सरकार का नया झूठ- ‘म्यांमार में घुस कर मार डाला!’

Anil Singh : भजपा के नेता और महामना मोदी झूठ बोलें तो समझ में आता क्योंकि यह उन्हें अपने संगठन से संस्कार में मिला है। लेकिन अब सरकार से झूठ बुलवाया जा रहा है! यह तो हद हो गई!! म्यांमार सरकार ने साफ किया है कि भारतीय सेना ने उसकी सीमा में घुसकर कोई कार्रवाई नहीं की और वो किसी भी विदेशी सेना को अपने भूभाग का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं देगा।

Om Thanvi : पहले म्यांमार की सीमा के भीतर जाकर फौजी कार्रवाई करने का केंद्रीय मंत्री का दावा झूठ निकला (म्यांमार का कहना है कि कार्रवाई भारत में ही हुई होगी), अब कल से टीवी पर और आज अखबारों में छाई तसवीरों का ‘सच’ उजागर हुआ है! विश्वव्यापी प्रचार के बाद पोल खुलने पर सरकार ने बस यह बयान दिया है तसवीरें रक्षा मंत्रालय ने जारी नहीं की थीं! बहरहाल उचित सैनिक कार्रवाई हुई, और सरकार की सम्मति से हुई, इसमें किस को शक होगा। पर सौ की तादाद में आतंकवादी मारे गए और जो मारे गए उनमें प्रमुख नाम कौन-से हैं, यह भी तो आधिकारिक तौर पर सामने आना चाहिए – अगर गोपनीयता इसमें आड़े नहीं आती। टीवी चैनल तो कल पुराने फोटो दिखा-दिखा कर मुदित हुए; पुराने फोटो आज हिन्दू और टाइम्स ऑफ इंडिया के पहले पन्ने पर भी शोभित हैं! मतलब यह कि सौ आतंकवादी दूसरे देश की सीमा में घुसकर-न-घुसकर मारने की ‘खबर’ ने बावला कर रखा है सयानों तक को!!

पत्रकार द्वय अनिल सिंह और ओम थानवी के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...