दिल्ली की एक प्रमुख महिला पत्रकार ने दिल्ली के बसंत बिहार थाने में एक ट्विटर एकाउंट के खिलाफ बेहूदे कमेंट किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है. महिला पत्रकार का आरोप है कि इस ट्विटर एकाउंट @lutyensinsider से उसके खिलाफ लगातार बेहूदा कमेंट लिखे जा रहे हैं. पुलिस ने महिला पत्रकार की शिकायत लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने शिकायत पर एक्शन लेते हुए ट्विटर से उस एकाउंट की डिटेल देने, उसके संचालक की आइडेंडिटी बताने और एकाउंट को ब्लॉक करने के लिए कहा है. गौरतलब है कि इस ट्विटर हैंडल के करीब चालीस हजार फोलोअर्स हैं. महिला पत्रकार ने दो अन्य ट्विटर एकाउंट्स पर भी परेशान करने का आरोप लगाया है.


