Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

नैतिकता का मुद्दा उठाने वाले पत्रकार पर सुषमा स्वराज का पलटवार

नयी दिल्ली : आईपीएल के पूर्व प्रमुख एवं फरार चल रहे ललित मोदी के ब्रिटेन में यात्रा दस्तावेज हासिल करने में मदद के लिए आलोचनाओं का सामना कर रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उस टीवी पत्रकार पर पलटवार किया जिन्होंने इस मामले में नैतिकता का मुद्दा उठाया था।

सुषमा ने ट्विट किया, ‘‘देखिए नैतिकता का उपदेश कौन दे रहा है… सभी लोगों में..’’

नयी दिल्ली : आईपीएल के पूर्व प्रमुख एवं फरार चल रहे ललित मोदी के ब्रिटेन में यात्रा दस्तावेज हासिल करने में मदद के लिए आलोचनाओं का सामना कर रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उस टीवी पत्रकार पर पलटवार किया जिन्होंने इस मामले में नैतिकता का मुद्दा उठाया था।

सुषमा ने ट्विट किया, ‘‘देखिए नैतिकता का उपदेश कौन दे रहा है… सभी लोगों में..’’

घोटालों के आरोपों का सामना कर रहे ललित मोदी को ब्रिटिश यात्रा दस्तावेज हासिल करने में मदद के लिए सुषमा स्वराज को विभिन्न राजनीतिक दलों एवं अन्य लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस घटनाक्रम में ईमेल से हुए खुलासे में यह बात सामने आई है कि सुषमा ने भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज और उसके भारत में स्थित उच्चायुक्त जेम्स बेवन से पूर्व आईपीएल आयुक्त के लिए सिफारिश की थी। ललित मोदी को पिछले वर्ष जून में अपनी पत्नी के कैंसर के उपचार के लिए पुर्तगाल जाना था।

इस आशय की रिपोर्ट आने के बाद 63 वर्षीय सुषमा ने कई ट्विट में कहा कि उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया और ब्रिटिश उच्चायुक्त को बताया कि वे मोदी के आग्रह की अपने नियमों के तहत जांच परख करें और अगर ब्रिटिश सरकार ने ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज देना तय किया.. इससे हमारे द्विपक्षीय संबंध खराब नहीं होंगे। सुषमा को इस मुद्दे पर सरकार और भाजपा का पूरा समर्थन मिल रहा है। पार्टी और सरकार ने कथित शुचिता के मुद्दे पर उनके इस्तीफे की विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...