Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

अनशन स्थल पर ही मनेगी जगेंद्र सिंह की तेरहवीं

शाहजहांपुर : पत्रकार जगेंद्र ¨सह के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा पत्रकार संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशन के तीसरे दिन सलमान खान, असीम त्रिवेदी व कौशल कुमार गुप्ता अनशनकारी के रूप में मौजूद रहे। अनशन स्थल पर मौजूद पत्रकारों ने एक राय से निर्णय लिया है कि दिवंगत पत्रकार जगेंद्र सिंह की तेहरवीं संस्कार अनशन स्थल पर ही मनाई जाएगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. रागिनी सिंह भी मौजूद रहीं।

इस दौरान राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि महिला द्वारा दिया गया बयान स्वयं महिला को ही कटघरे में खड़ा करता है क्योंकि महिला ने घटना के दिन जो कुछ बयान दिए थे उसके उलट बयान देने का मतलब साफ है कि महिला ने किसी दबाव अथवा स्वार्थ पूर्ति के उद्देश्य से ही बयान बदला है जिस पर कोई संज्ञान नहीं लिया सकता है। उन्होंने कहा कि जगेंद्र सिंह के मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान ही हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए काफी है। पीबी रायजादा ने कहा कि काननू के हाथ बहुत लंबे होते है। जो एक दिन अवश्य ही आरोपियों के गिरहबान तक पहुंच जाएंगे। राजीव गुप्ता ने कहा कि उप्र सरकार पत्रकार जगेंद्र ¨सह के हत्या के बाद गूंगी-बहरी और अंधी होकर संवेदनशून्य हो गई है तो केंद्र सरकार को चाहिए कि वह घटना की सीबीआइ जांच कराए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...