Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

संजय जोशी बोले- पिछले चार महीने में घटी है नरेंद्र मोदी सरकार की टीआरपी

देवास। मीडिया हर समय आपके लिए पॉजीटिव नहीं हो सकती है। चार महीने पहले तक मीडिया और अखबार केंद्र की मोदी सरकार के गुणगान करते नहीं थकते थे। अब अचानक ऐसा क्या हो गया कि गत चार महीनों में ही मोदी सरकार की टीआरपी में कमी आ गई है। कई चैनलों पर या अखबारों में उनके खिलाफ भी खबरें आ रही हैं। श्री जोशी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मीडिया फ्रेंडली कहा जाता है, लेकिन मीडिया उनके खिलाफ भी खबरें दिखा रही है।

यह बात भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय जोशी ने गत दिवस नईदुनिया से विशेष चर्चा में कही। वे यहां भाजपा कार्यकर्ता कुणाल जोशी के निवास पर अल्प प्रवास के दौरान आए थे। श्री जोशी ने कहा कि वे स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि मीडिया ने कभी उनके खिलाफ कोई बात नहीं लिखी। वे यह भी कहते हैं कि उन्होंने कभी आज तक कोई प्रेसवार्ता तक नहीं ली। हमेशा संगठन के लिए काम करते रहे। राजीव दीक्षित के योग और उनके जीवन जीने के तरीके पर भी उन्होंने अपनी बात रखी।

श्री जोशी ने कहा कि स्व. दीक्षित ने कई तरीके इजाद किए थे जिस पर चलकर लोग अपना जीवन निरोगी और खुशहाल बना सकते हैं। उन्होंने बाबा रामदेव के योग के बारे में कहा कि वे प्राणायाम सिखाते हैं, लेकिन स्व. दीक्षित उससे भी आगे की बात बताते थे। श्री जोशी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नींव बताया। मूलत: नागपुर से संबंध रखने वाले श्री जोशी ने गुजरात को अपनी कर्मस्थली बनाया। श्री जोशी का कहना है कि उन्होंने अपनी बात हमेशा की बगैर किसी लाग लपेट के कही है और हमेशा अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर कायम रहे हैं। कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। श्री जोशी से मुलाकात करने वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप बांगर और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष पनवार भी पहुंचे थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...