Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

व्यापमं घोटाला : पत्रकार के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन की मौत

व्यापमं घोटाले से जुड़ी खबर की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार की मौत के एक दिन बाद में फर्जी मेडिकल एडमिशन मामले की जांच कर रहे थे जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन का शव एक होटल से मिला है. जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन अरूण शर्मा का शव दिल्ली के उप्पल होटल से मिला है. अरूण फर्जी मेडिकल एडमिशन मामले की जांच कर रहे थे. अरूण शर्मा अगरतला मेडिकल कॉलेज की जांच के लिए जा रहे थे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट के पास एक होटल में उनकी मौत हो गई.

रविवार सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा खोला गया तो उनकी लाश पड़ी थी. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ठीक एक साल पहले 4 जुलाई 2014 को ही जबलपुर मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डीके साकल्ले की भी मौत हो गई थी. साकल्ले की लाश उनके घर में जली हुई अवस्था में मिली थी. अभी तक साकल्ले की मौत की असली वजह नहीं पता चल पाई है.

वहीं शनिवार को एक टीवी चैनल के पत्रकार अक्षयसिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. वे टीचर्स कॉलोनी में मेहताब सिंह डामोर की बेटी नम्रता डामोर की मौत से जुड़ी खबर कवरेज करने के लिए शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे उनके निवास पर पहुंचे. दोपहर 2.30 बजे अक्षयसिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई. तबीयत खराब होते ही इंदौर से उनके साथ आए अन्य पत्रकार और मेहताबसिंह डामोर उन्हें लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अक्षय को निजी अस्पताल भी ले जाया गया. जहां भी स्थिति में कोई सुधार होता ना देख उन्हें दाहोद ले जाया गया. यहां भी अक्षय को मृत घोषित बताया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...