हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अघ्यक्ष दलबीर सिंह नेहरा ने कामनवैल्थ गेम 2011 के समय प्रदेश के हुडा सरकार में परिवहन मंत्री रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला पर हरियाणा रोडवेज की एसी और नान एसी लोफ्लोर बसों की खरीद में धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इन बसों को डीलर और बिचौलियों से सांठगाठ कर मोटे कमीशन लेकर खरीद की मंजूरी दी गई थी. ये बसें पहाड़ी क्षेत्र में चलने लायक नहीं हैं फिर भी इसकी खरीद को मंजूरी दी गई. वो खट्टर सरकार से मांग करेंगे कि इस घोटाले की जांच करवाई जाये. नेहरा हाल ही रो़डवेज कर्मचारी यूनियन के 10 जून को रोहतक में सम्पन हुए चुनाव में यूनियन के प्रधान चुने गये हैं. इस उपलक्ष में फरीदाबाद रोडवेज के कर्मचारियों ने उनका सम्मान समारोह रखा था. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने ये आरोप लगाए.


