Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

जो आसाराम और व्यापमं के खिलाफ बोलेगा, वो मरेगा!

Swami Balendu : आसाराम के एक और प्रमुख गवाह को गोली मार दी गई! भाजपा के सांसद उसकी वकालत कर रहे हैं और उसे जमानत दिलाना चाहते हैं! उधर भाजपा का व्यापमं घोटाला 49 जानें ले चुका है! अपराधी पहले भी जेल जाते थे और घोटाले पहले भी होते थे परन्तु इतने खूनी नहीं थे! अब इनके साथ राष्ट्रवादी सरकार है! अंधभक्तों और भाजपा के समर्थकों क्या अब भी आप लोगों को शर्म नहीं आती इन अपराधियों का समर्थन करके!

Swami Balendu : आसाराम के एक और प्रमुख गवाह को गोली मार दी गई! भाजपा के सांसद उसकी वकालत कर रहे हैं और उसे जमानत दिलाना चाहते हैं! उधर भाजपा का व्यापमं घोटाला 49 जानें ले चुका है! अपराधी पहले भी जेल जाते थे और घोटाले पहले भी होते थे परन्तु इतने खूनी नहीं थे! अब इनके साथ राष्ट्रवादी सरकार है! अंधभक्तों और भाजपा के समर्थकों क्या अब भी आप लोगों को शर्म नहीं आती इन अपराधियों का समर्थन करके!

Sheetal P Singh : देश में क़ानून व्यवस्था का राज है? टीवी पर शाहजहाँपुर में आसाराम के ख़िलाफ़ गवाही देने वाले एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले की ख़बर चल रही है। आधा दर्जन गवाहों की जेल में रहते हुए हत्या कर चुके इस पाखण्डी के सत्ता बदलते ही पर लग गये लगते हैं! मन कर रहा है कि उन सबको कच्ची गालियाँ दूँ जो इस सब पर हमेशा से चुप हैं या वे जो सुब्रह्मण्यम स्वामी की तरह बेशर्मी से निर्दोष वाला प्लेकार्ड लेकर घूम रहे हैं। पर बेबस हूँ। सारी गालियाँ उन्हीं स्त्रियों को संबोधित हैं जिनके उत्पीड़न के आरोप में ये नरपिशाच बाप बेटे जेल में बन्द हैं। माँ बहन बीबी बेटी सब गालियों की जद में हैं, गालियाँ ज़ेन्डर स्पेसिफिक हैं, उन्हीं पर हमला करती हैं जो सदा सर्वदा हमले की शिकार हैं, उफ़ ये बेबसी! सब कुछ स्त्रियों के ख़िलाफ़ इतना इकतरफ़ा क्यों है?

Satyendra Ps : उत्तर प्रदेश में sc / st का प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया गया। अब राज्य सरकार वर्षों से काम कर रहे लोगों की पदावनति कर रही है! इसकी क्या वजह है? इससे साफ़ सन्देश जाता है कि सरकार ओबीसी और सामान्य श्रेणी के कर्मचारियों को खुश करने के लिए सरकार यह खेल कर रही है और इन वर्गों के मन में sc को लेकर जो घृणा है, उसका चुनावी लाभ उठाना चाहती है।  ये सपा का बहुत ही खतरनाक खेल है। राज्य में कानून व्यवस्था की तो यूँ ही बैंड बजी हुई है। अमित शाह जाकर बता आए कि मोदी भी नीच जाति के हैं। कहीं ऐसा न हो कि अगले चुनाव में सपा हमेशा के लिए साफ़ हो जाए और MJ Akbar की कई साल पहले की गई भविष्यवाणी सही साबित हो कि सपा का भविष्य में कांग्रेस में विलय हो जाएगा!!

स्वामी बालेंदु, शीतल पी सिंह और सत्येंद्र प्रताप सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...