Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

‘पत्रकार वत्रकार’ वाले कैलाश को मीडिया रिलेशन की जिम्मेदारी

भोपाल। पिछले दिनों सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में ‘पत्रकार वत्रकार…’ वाला बयान देने वाले भाजपा के ताजा ताजा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भाजपा के नए विभाग, मीडिया रिलेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो राजनैतिक मामलों में प्रतिक्रियाएं देंगे।

भोपाल। पिछले दिनों सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में ‘पत्रकार वत्रकार…’ वाला बयान देने वाले भाजपा के ताजा ताजा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भाजपा के नए विभाग, मीडिया रिलेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो राजनैतिक मामलों में प्रतिक्रियाएं देंगे।

कैलाश विजयवर्गीय और मीडिया के बीच नौंकछोंक अक्सर हुआ करती है। इंदौर में तो हिन्दी अखबार पत्रिका से कैलाश विजयवर्गीय ने सीधे लोहा लिया। संघर्ष इतना तेज हुआ कि कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में पत्रिका अखबार को बंटने तक नहीं दिया। ‘पत्रकार वत्रकार…’ वाला ताजा मामला सबके सामने है। इस बयान के कारण भाजपा के मीडिया से रिलेशन खटाई में आ गए थे। प्रेस क्लब आॅफ इंडिया ने निंदा प्रस्ताव जारी किया। पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। जहां तक बयानबाजी का सवाल है तो ‘कैलाश विजयवर्गीय के बेतुके बयान’ पर छोटी मोटी किताब तो छापी ही जा सकती है। अब देखना यह है कि दिल्ली में कैलाश जी, मीडिया से कैसा रिलेशन बनाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...