Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

यादव सिंह अकेले साबित कर देंगे कि भ्रष्टाचार में मुलायम और मायावती भाई-बहन हैं

Dayanand Pandey : उत्तर प्रदेश में एक यादव सिंह हैं। अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर की पीआईएल पर कल हाई कोर्ट ने इन्हीं यादव सिंह के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। और, तय मानिए यह यादव सिंह अकेले साबित कर देंगे कि भ्रष्टाचार के मामले में मुलायम सिंह यादव और मायावती भाई-बहन हैं। एक ही सिक्के के दो पहलू। दोनों में से एक भी, एक पैसे कम नहीं।

यादव सिंह को अगर मायावती ने पैदा किया है तो मुलायम ने पाला-पोसा है। इसीलिए अखिलेश सरकार हरगिज नहीं चाहती थी कि यादव सिंह का बाल भी बांका हो। सीबीआई जांच न हो, कल हाई कोर्ट में पूरी ताकत लगा दी। पर आदेश हो गए सीबीआई जांच के। यादव सिंह की जांच के बाबत उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े नंगे होने वाले हैं। घबराइए नहीं, खनन माफिया और अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति का नंबर भी बस अगस्त में आ जाएगा। फिलहाल यादव सिंह का हश्र देखिए।

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार दयानंद पांडेय के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...