Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

संघर्षशील पत्रकार थे विजय कुमार यादव

गाजीपुर। जनपद के सम्मानित लोगों को याद करना हमारे संस्कार में है। आज संस्कारहीनता के कारण देश और समाज दोनों संकट में हैं। विजय कुमार स्मारक न्यास की ओर से रविवार को आयोजित विजय कुमार की 84वीं जयंती पर उक्त उद्गार मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विजय बाबू में सही बात को कहने का साहस था। आज आदमी के अनेक चेहरे हो गये हैं। कब क्या कहेगा कोई ठीक नहीं। हम उसी का दिन मनाते हैं जो समाज के लिए कुछ देता है।

मुख्य वक्ता पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव ने कहा कि विजय कुमार जी संघर्षशील पत्रकार थे। उनके पदचिन्हों का अनुसरण करना चाहिए। विजय कुमार जी की मूर्ति लगवाने में हर सहयोग किया जायेगा। अध्यक्षीय सम्बोधन में पं.धर्मशील चतुर्वेदी ने कहा कि आज बटन दबाउ संस्कृति विकसित की जा रही है। कलराज मिश्र पर हमला बोलते हुए कहा कि पता नहीं कहां वे लघु उद्योग का विकास कर रहे हैं। जबकि इस जनपद के सारे लघु उद्योग मर गये हैं। आज सम्मानित हुए योगेन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि पहले अखबार राष्ट्रहित देखकर निकलते थे। आज अपना या मालिक का हित तथा सरकार का हित देखकर निकलता है।

पत्रकारिता में ईमानदारी के तेवर को कायम रखना जरूरी है। कार्यक्रम का शुभारंभ विजय कुमार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। अनिता यादव ने स्वागत गीत पेश किया। इस मौके पर योगेन्द्र नाथ शर्मा को विजय श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत न्यास के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विजय शंकर राय, अभय नारायण सिंह, बाल मुकंद सिंह, अमिताभ अनिल दूबे, डा. व्यासमुनि राय, मारकण्डेय सिंह, गोपाल यादव, सानंद सिंह, शेख जैनुल आब्दीन, श्याम नारायण पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह बिसेन आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। आभार अजय कुमार ने ज्ञापित किया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...