भास्कर मैनेजमेंट द्वारा मजिठिया से बचने के लिए नई दिल्ली यूनिट में कर्मचारियों से जबरदस्ती साइन कराने का अभियान तीसरे दिन फ्लॉप रहा। कर्मचारियों को एक-एककर अंदर बुलाया गया। कई तरह के प्रलोभन दिए गए। लेकिन कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए साइन करने से मना कर दिया। अब मैनेजमेंट द्वारा नए-नए हथकंडे अपनाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।


