: मोस्ट वांटेड की नई लिस्ट जारी : भारत ने ऐलानिया तौर पर कह दिया है कि उसका सबसे बड़ा दुश्मन 1993 में मुंबई में हुए हमलों का मुख्य आरोपी दाउद इब्राहिम है जिसे पाकिस्तान ने अपना यहां पनाह दे रखा है. पाकिस्तान को सौंपी जाने वाली मोस्ट वांटेड अपराधियों की नई लिस्ट में भारत ने दाउद इब्राहिम का नाम सबसे ऊपर रखा है. भारतीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान को सौंपने के लिए मोस्ट वांटेड अपराधियों की नई लिस्ट तैयार कर ली है. इसमें सबसे ऊपर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के ठीक बाद छोटा शकील का नाम है.
इस लिस्ट को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राज्यों की खुफिया एजेंसियों ने मिलकर बनाया है. बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते ये लिस्ट पाकिस्तान को सौंप दी जाएगी. लिस्ट में दूसरे नंबर पर दाऊद इब्राहिम के दाहिना हाथ छोटा शकील का नाम है. इससे पहले बनी लिस्ट में हाफिज सईद का नाम सबसे ऊपर था. हाफिज़ सईद को 2008 में हुए मुंबई हमले का सूत्रधार भी कहा जाता है. फिलहाल सईद पर पाकिस्तान में इस मामले पर मुकदमा चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते ये लिस्ट पाकिस्तान को सौंप दी जाएगी. ग़ौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान भेजी गई 50 मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की सूची में गड़बड़ी के बाद भारत ने उस सूची को वापस ले लिया था. पूरानी सूची में शामिल दो अपराधियों के भारत में ही मिलने पर सरकार की किरकिरी हुई थी


