Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

यह तो सरासर “यादववाद” है

प्रिय प्रोफेसर रामगोपाल यादव

जब यूपी के राज्यपाल महोदय ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वे “शासन प्रशासन में एक जाति के वर्चस्व से चिंतित हैं” तो उनका इशारा यादवों की तरफ़ नहीं था। आप को लगा कि यादवों की बात हो रही है और आप यादव अफसरों का आँकड़ा ले आए। समाजवादी पार्टी के द्वारा सिर्फ यादव अफसरों का आँकड़ा जारी करना भेदभावपूर्ण है। यह सरासर “यादववाद” है।

सारी जातियों के अफसरों के आँकडे दीजिए। पता चल जाएगा कि महामहिम राज्यपाल किस जाति या जातियों के शासन प्रशासन में वर्चस्व से चिंतित हैं। यूपी के 53 प्रमुख सचिवों में सिर्फ 01 यादव है, तो यह भी तो बताएँ कि वह कौन है जो आपके शासन में ऊँचे पदों की मलाई खा रहा है। यूपी में SSP यानी सीनियर एसपी रैंक के ऊपर के 73 अफसरों में सिर्फ 01 यादव हैं तो यह बताएं कि बाकी 72 अफसर कौन हैं? राज्यपाल साहब यही तो जानना चाहते हैं कि किसका वर्चस्व है और आपने यादववाद करते हुए सिर्फ यादव अफसरों की लिस्ट जारी कर दी।

सादर

दिलीप मंडल

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सी मंडल के एफबी वाल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...