Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मायाराज में लुट रही महिलाओं की इज्जत, अबकी एटा और आगरा में घटनाएं

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ जोर-जबरदस्ती और रेप के मामले थम नहीं रहे हैं. ताजा मामले एटा और आगरा जिले के हैं. एटा से खबर है कि यहां कोतवाली इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ कई लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. यह घटना आज सुबह हुई. बताया जाता है कि करीब चार लोग भागीपुर गांव के एक घर में घुस गए और घर में मौजूद 13 साल की लड़की के साथ बारी बारी से बलात्कार किया.

लड़की वारदात के समय घर में अकेले थी. इस मामले में एटा पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों विकास, विशाल, टोनी और रानू को गिरफ्तार कर लिया गया है.  उधर, कल आगरा में एक घटना हुई. इस जिले के जगदीशपुर इलाके के घोरी भडाना गांव में छह साल की लडकी के साथ बलात्कार की घटना सामने आई. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस को अभी तक आरोपी के बारे में पता नहीं चल सका है.

गौरतलब है कि पिछले चार-पांच हफ्तों में उत्तर प्रदेश में रेप के मामलों में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है. इसे लेकर सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. माया सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद महिलाओं की इज्जत लुटने की घटनाओं में कमी नहीं आ सकी है. धीरे धीरे यह प्रकरण माया राज के खिलाफ होता जा रहा है और लचर कानून व्यवस्था से लोग मायावती सरकार के खिलाफ आक्रोशित होते जा रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...