Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस में धुआं उठा, सनसनी

कुछ ही रोज पहले दो ट्रेन हादसों में दर्जनों लोगों के मरने और सैकड़ों लोगों के घायल होने की घटना के बाद एक नई घटना ने ट्रेन यात्रियों के होश फाख्ता कर दिए हैं. ताजी सूचना दिल्ली पटना राजधानी एक्सप्रेस के बारे में है. पटना से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस के यात्री मंगलवार रात एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए.

इस ट्रेन के जनरेटर कोच में आग लग गई. हालांकि ट्रेन को तुरंत ही रोक कर स्थिति पर काबू पा लिया गया जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ. पर इस हादसे के बाद यात्री आशंकित हो गए. ट्रेन में अफरातफरी मच गई.  उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस जैसे ही आनंद विहार स्टेशन पर पहुंची उसके जरनेटर कक्ष से धुआं उठने लगा. ट्रेन को तुरंत ही रोक लिया गया और धुआं उठने वाले डिब्बे को शेष बोगियों से अलग कर दिया गया. किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...