Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

आजतक समूह अपना घर-दुकान ठीक करने की जगह यू ट्यूब से वीडियो हटवाने में लगा है

Sanjaya Kumar Singh : पहले पुण्य प्रसून वाजपेयी और अब राजदीप सरदेसाई के साथ आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल की ऑफ दि रिकार्ड बातचीत लीक हो गई। आजतक समूह अपना घर-दुकान ठीक करने की जगह यू ट्यूब से वीडियो हटवाने में लगा है। भाइयों गड़बड़ी आपके यहां है – गिनती के लोगों के पास रहने वाला वीडियो लीक कैसे हो जा रहा है। या तो आप जान-बूझकर खुद करा रहे हो या आपका कोई आदमी कर रहा है। यह भी संभव है कि अरविन्द केजरीवाल इसी शर्त पर इंटरव्यू दे रहे हों।

सीआईडी के एसीपी, प्रद्युमन के शब्दों में – कुछ तो गड़बड़ है। बेहतर हो, अपना दरवाजा ताला ठीक करें। यू ट्यूब तो इसी तरह चलता रहेगा। आजतक को पिछली बार यह बात समझ में आ गई होती तो यह दुबारा नहीं होता। ऐसा कैसे हो सकता है कि लीक करने वाले का सुराग न लगे – मैं फिर कहूंगा कुछ तो गड़बड़ है। अगर इसी तरह चलता रहा तो वीडियो लीक होने के पीछे का खेल भी उजागर हो ही जाएगा। बेहद शर्मनाक है इंटरव्यू का ऑफ दि रिकार्ड अंश रिकार्ड होना और फिर लीक होना। यह मेक इन इंडिया मार्का घपला है – कॉपी राइट इंडिया टुडे ग्रुप। जय हो। इस लिंक का ऑडियो खराब है। इसलिए बातचीत शायद सुनाई न पड़े पर स्टोरी मजेदार है। http://bhadas4media.com/tv/6823-kejri-rajdeep

जनसत्ता अखबार में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...