Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

मुलायम सिंह जी, आप खुद तो प्रधानमंत्री नहीं ही बन पाए, अगली बार बेटे को भी मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं छोड़ रहे

Dayanand Pandey : मुलायम सिंह यादव, आप को यह डांट-डपट वाला ड्रामा बंद कर देना चाहिए। कभी अमिताभ ठाकुर को फोन पर धमकाना, कभी भरी सभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को डांटना, यह सारा टोटका अगले विधानसभाई चुनाव में काम नहीं आने वाला। उलटे यह जो गायत्री प्रजापति या यादव सिंह जैसे भ्रष्ट लोगों को संरक्षण दे कर आप अपने लिए नित नए गड्ढे खोद रहे हैं, यह आप के लिए शुभ नहीं है। आप खुद तो प्रधानमंत्री नहीं ही बन पाए, अगली बार बेटे को भी मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं छोड़ रहे। यह यादव सिंह को सीबीआई से बचाने की जो ज़ोर आजमाईश आप कर, करवा रहे हैं यह अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। अपनी भद पिटवा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट आप को हरगिज़ राहत नहीं देने वाला। गायत्री प्रजापति भी आप को ले डूबेंगे। और प्रॉपर्टी डीलर संजय सेठ भी आप का कुरता काला कर के छोड़ेगा। गड्ढे बहुत हो गए हैं। जिनको पाट पाना अब आपके लिए मुश्किल होता जा रहा है। यादववाद का शैतान अलग घेरे हुए है। तिस पर सूर्य प्रताप सिंह और अमिताभ ठाकुर जैसे लोग आप के गले में घंटी बांधने को हर क्षण तैयार खड़े हैं। संभलिए नेता जी, संभलिए!

(उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार दयानंद पांडेय के फेसबुक वॉल से.)

Amitabh Thakur : मैं चाहता हूँ मेरी पूरी जांच हो ताकि मेरी सच्चाई सामने आ सके. मैं यह भी चाहता हूँ श्री यादव सिंह और श्री गायत्री प्रजापति की पूरी जांच हो ताकि बड़े-बड़े रसूखदारों की सच्चाई सामने आ सके. यदि मैंने गलत किया मुझे न बख्शा जाए. यदि इन सत्ताधारी नकाबपोशों ने गलत किया तो उन्हें न बख्शा जाए.

(उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अफसर और सोशल एक्टिविस्ट अमिताभ ठाकुर के फेसबुक वॉल से.)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...