Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

यूपी के शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों पर हल्ला बोलने की दी धमकी

कानपुर : यूपी के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने एक बार फिर बेहद विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कन्नौज में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा, ‘तुम तो कहते थे कि जब दिल्ली की कुर्सी मिलेगी तो लोग बरसात की तरह नौकरियां पाएंगे। बताओ कितनों को नौकरियां मिलीं। तुम्हें देश से ज्यादा विदेश अच्छा लगता है। कॉरपोरेट और पूंजीपति अच्छे लगते हैं। तुम्हें चिकने गाल वाले और चिकने गाल वालियां अच्छी लगती हैं।’

कन्नौज की ही तिर्वा विधानसभा सीट से एमएलए पाल ने ये बातें साइकल यात्रा के समापन पर कहीं। वह यहीं नहीं थमे। मीडिया को धमकी देते हुए कहा कि ‘कुछ पत्रकार हैं। वे सोचते हैं कि हमारी तलवार हौव्वा पैदा कर देगी। उन्हें यह पता नहीं कि हम समाजवादियों को गुस्सा आ गया और हल्ला बोल दिया तो औकात सामने आ जाएगी।’ दो दिन पहले पाल ने पुलिस की तरफ से लगाई गई जनता चौपाल में कहा था कि पुलिस लुटेरों का संगठित गिरोह है और इस गिरोह को लूट करने का सरकारी लाइसेंस हासिल है। इस खबर को दिखाए जाने से मंत्री जी बुरी तरह नाराज थे। (साभार- नभाटा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...