सुप्रीम कोर्ट को पिछले हफ्ते एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई गई है। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक इस धमकी भरे ईमेल के बाद कोर्ट और उसके चारों तरफ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उस ई-मेल आईडी की पुष्टि की कोशिशें जारी है, जिसके जरिए मेल मिला था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के ही जस्टिस दीपक मिश्र को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी थी। जस्टिस मिश्र 1993 के सिलसिलेवार मुंबई बम ब्लास्ट केस पर आखिरी फैसला सुनाने वाले पैनल के सदस्य थे। जस्टिस मिश्र की अगुवाई वाली बेंच ने आखिरी घड़ियों में 30 जुलाई को याकूब की फांसी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। पिछले हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की सुरक्षा इंतजामों की दिल्ली पुलिस ने समीक्षा की थी। जस्टिस मिश्रा को बुलेट प्रूफ वाहन मुहैया कराया गया है। साथ ही उनके निवास पर अर्ध सैनिक बलों के कमांडों भी तैनात किए गए है।


